रेलवे स्टेशन पर खुला चिकित्सा कक्ष ,मरीजों को मिल सकेगी स्वास्थ्य सुविधा

0
14

नागपूर दिनांक 24 जून ( महानगर प्रतिनिधी)

नागपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को चिकित्सा कक्ष शुरू किया गया। न्यू ईरा अस्पताल के साथ मिलकर रेलवे ने यह सुविधा यात्रियों के लिए शुरू की है। मंडल रेल प्रबंधक रिचा खरे व अन्य रेल अधिकारियों की उपस्थिति में इसका शुभारंभ किया गया है।

अच्छी बात यह है कि यह चिकित्सा कक्ष जिस तरह रेल यात्रा करने वाले मरीजों के काम आएगा, उसी तरह दूसरी तरफ से आम लोगों के लिए खुला रहने वाला है।

नागपुर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में गाड़ियों का आवागमन होता है। कई रेल यात्रियों की रेल सफर के दौरान तबीयत खराब होती है।

अब तक उन्हें रेलवे अस्पताल से डॉक्टर भेजकर मदद की जाती थी, लेकिन इसमें कई बार देरी हो जाती थी, जिससे आपात स्थिति में मरीज की जान पर भी बन आती थी।

कई बीपी, शुगर के यात्रियों को दवा भूल जाने पर स्टेशन पर दवा भी नहीं मिलती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। न्यू ईरा अस्पताल के माध्यम से खोला गया चिकित्सा कक्ष जहां एक ओर यात्रियों का इलाज करेगा, वहीं दूसरी ओर यहां उपलब्ध फार्मसी से दवा भी देगा।

इसकी खासियत यह है कि हर तरह की रेल दुर्घटना से प्रभावित यात्रियों का इलाज मुफ्त में किया जाएगा। चिकित्सा कक्ष की एक एम्बुलेंस भी तैयार रहेगी जो गंभीर मरीज को दूसरे अस्पताल में कुछ ही मिनट में शिफ्ट करने का काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here