नाबालिक छात्रा की बलात्कार के बाद हत्या

0
16

मौदा नागपुर  दिनांक 23 जून (प्रतिनिधी)

नाबालिग छात्रा जब ट्यूशन क्लास से घर लौट रही थी तो युवक उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर सालवा (कुही) शिवरा के जंगल में ले गया. वहां उसके साथ बलात्कार किया गया इसके बाद उसने गुस्से में उसकी गर्दन और पेट में चाकू मार दिया।

गिरफ्तार आरोपी धीरज सुरेश शेंडे (19 निवासी भामेवाड़ा, तालुका मौदा) है। मृतक छात्रा 15 वर्षीय शिवाजीनगर मौदा निवासी है। वह मौदा के जनता हाई स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। वह मंगलवार सुबह करीब 8.15 बजे यह कहकर घर से निकली थी कि वह ट्यूशन जा रही है। सुबह 11 बजे तक वह घर नहीं लौटी तो उसके माता-पिता ने उसके दोस्तों से उसके बारे में पता करने की कोशिश की

इस बीच कुछ लड़कियों ने उसके माता-पिता को सूचित किया कि वह कक्षा के बाद धीरज शेंडे के साथ मोटरसाइकिल पर गई थी। रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

इसी के मुताबिक पुलिस ने धीरज को मौदा शहर के शिवाजीनगर इलाके से बुधवार सुबह करीब 11 बजे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जिसमें उसने बताया कि छात्रा की उसने रात में  हत्या कर दी ।

उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया   इस मामले में मौदा पुलिस ने भादवी अधिनियम की धारा 363, 302, 201, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 की धारा 4 और 6 के तहत अपराध दर्ज किया है।

प्रेम प्रसंग होने का शक

आरोपी धीरज ने पुलिस को बताया की उसे छात्रा के दूसरे युवक के साथ प्रेमसंबंध होने का संदेह था, इसी शक में वह उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर सालवा शिवरा के जंगल में ले गया। शाम करीब चार बजे उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के इरादे से धीरज ने उसके शव को जंगल में फेंक दिया और गांव की ओर भाग गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here