चोरी का मोबाइल बेचने आए 2 युवक गिरफ्तार,38 मोबाइल….

0
14

नागपूर दिनांक 22 जून ( महानगर प्रतिनिधी)

चोरी का मोबाइल फोन बेचने आए दो चोरों को पुलिस ने धरदबोचा। आरोपियों के नाम अंकित तुलसीराम बिसेन (18) हुडकेश्वर खुर्द, नागपुर और अमित छन्नूलाल सिहरिया (18) नवीन नगर, पारडी नागपुर निवासी है।

पुलिस ने आरोपियों से करीब 7 लाख 16 हजार रुपए का माल जब्त किया है।  विशेष दस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि हुड़केश्वर इलाके के पिपला चौक बस स्टाॅप के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं। वे मोबाइल फोन बेचने का प्रयास कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही विशेष दस्ते की टीम पिपला चौक बस स्टॉप के पास पहुंची। विशेष दस्ते ने दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने हुड़केश्वर, पारडी व कलमना क्षेत्र में सेंधमारी करने की बात बताई। आरोपियों से चोरी के 2 लैपटॉप, 1 मोबाइल टैब, 38 मोबाइल फोन, 6 ब्लूटूथ हेडफोन सहित 7 लाख 16 हजार 855 रुपए का माल जब्त किया गया। इसमें 36 नए मोबाइल फोन हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here