महाराष्ट्र संकट के बिच कांग्रेस ने कमलनाथ को ऑब्जर्वर बनाया

0
13

महाराष्ट्र दिनांक 21 जून ( प्रतिनिधी)

महाराष्ट्र में जारी ताजा सियासी संकट से घिरी अघाडी सरकार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ बचाएंगे! कांग्रेस ने महाराष्ट्र के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए कमलनाथ को ऑब्जर्वर बनाया है.

कमलनाथ को महाराष्ट्र की अघाडी सरकार को बचाने के लिए जिम्मेदारी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कमलनाथ को सौंपी है. कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस संबंध में बयान भी जारी किया है.

महाराष्ट्र की अघाडी सरकार संकट में घिरी:

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में राज्य की सत्तारूढ़ महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन को करारा झटका लगा था. इसके एक दिन बाद ही पार्टी के एक नेता एकनाथ शिंदे अपने साथ लगभग 22 विधायकों को लेकर सूरत चले गए हैं. इसके बाद से ही महाराष्ट्र का सियासी संकट बढ़ गया है.

शिंदे सहित शिवसेना के कुछ विधायकों के सूरत के एक होटल में होने की खबर है. शिवसेना नेता संजय राउत ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि शिंदे सूरत के एक होटल में मौजूद हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here