अग्निपथ भर्ती को लेकर बढ़ी घोषणा,इस तारीख से शुरू होंगी भर्ती

0
11

भारत दिनांक 17 जून (प्रतिनिधी)

भारतीय सेनाओं में चार साल की अवधि के लिए युवाओं की भर्ती के लिए केंद्र सरकार की ओर से लांच की गई ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर कई राज्यों में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं।

युवाओं का यह प्रदर्शन हिंसक होता जा रहा है। बिहार में कई जगह पर युवा सड़क पर उतरकर इस नई योजना का विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन जारी है।

युवाओं ने शुक्रवार को ट्रेनों में तोड़फोड़ की और कई एसी कोच को आग के हवाले कर दिया। शुक्रवार सुबह बलिया के रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की गई।

वहीं युवाओं के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने सेना भर्ती में ऊपरी उम्र सीमा को बढ़ा दिया है।इस साल के लिए 21 की बजाए 23 साल तक युवा अग्निपथ योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे। इस बवाल के बीच वायु सेना प्रमुख ने एक अहम ऐलान किया है।

24 जून से शुरू होगी वायु सेना में भर्ती प्रक्रिया

कई राज्यों में जारी बवाल के बीच वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा,’यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इस साल भर्ती के लिए आयु सीमा को बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया गया है। इससे युवाओं को लाभ होगा।’ साथ ही उन्होंने घोषणा करते हुए कहा,’भारतीय वायु सेना के लिए भर्ती प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here