चिंता बढ़ी! नागपूर में मिले ओमाइक्रोन बीए 5 वैरिएंट के दो मरीज

0
12

नागपुर दिनांक 16 जून ( प्रतिनिधी)

पिछले कुछ दिनों से कोरोनावायरस आतर बढ़ते मामलों के बीच आज नागपुरवासियों की चिंता बढ़ाने वाली खबर है

नागपुर में ओमाइक्रोन बीए5 वैरिएंट के दो मरीज मिले हैं

दोनो मरीजों में ओमाइक्रोन बीए5 वैरिएंट के लक्षण हैं। इसमें एक 45 वर्षीय महिला और एक 27 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। दोनों मरीजों की हालत स्थिर है और दोनों का घर पर इलाज चल रहा है।

यह जानकारी देते हुए नगर आयुक्त एवं प्रशासक  राधाकृष्णन बी ने बताया की नागपुर नगर निगम ने शहर में 44 कोरोना टेस्टिंग सेंटर शुरू किए हैं। इसके अलावा मोबाइल टेस्टिंग वैन की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

राधाकृष्णन बी ने कहा कि नागपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है. प्रत्येक नमूने की जीनोम सीक्वेंसिंग नगर पालिका द्वारा की जा रही है। पता चला है कि दो मरीज बीए5 वेरियंट से संक्रमित हुए हैं। दोनों मरीज स्वस्थ हैं और घर पर आइसोलेशन में हैं।

नागपुर प्रशासन विदेशी यात्रियों से जानकारी जुटा रहा है। जिनमें कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं उनका टेस्ट किया जा रहा है। RRTआयुक्त ने यह भी कहा कि इसके लिए रैपिड रिस्पांस टीम यानी एक टीम को तैनात किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here