महाराष्ट्र दिनांक 16 जून ( प्रतिनिधी)
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की ओर से 17 जून को 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा.
महाराष्ट्र बोर्ड SSC रिजल्ट (Maharashtra Board Result 2022) की घोषणा 16 जून 2022 को कर दी गई है. बता दें कि, महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से इसको लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. ऐसे में छात्र अपने एडमिट कार्ड और रोल नंबर के साथ तैयार रहे.
महाराष्ट्र 10वीं के रिजल्ट की घोषणा राज्य की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ (Varsha Eknath Gaikwad) ने की है.
महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट- mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर होगी.
How to Check Maharashtra 10th Result 2022?
स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: इसके बाद वह होमपेज पर ‘Maharashtra SSC Result 2022’ वाले लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा.
स्टेप 4: इसके बाद यहां मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें.
स्टेप 5: अब आपका महाराष्ट्र 10वीं परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्टेप 6: अब छात्र इसे डाउनलोड करें.
स्टेप 7: अंत में छात्र आगे के इस्तेमाल के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें.






