नागपूर दिनांक 16 जून ( प्रतिनिधी)
अजनी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक फ्लैट में सेंध लगाकर 1.52 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने संधू अपार्टमेंट, जयवंतनगर निवासी संजय रूपराज काजने (41) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.
संजय दोपहर अपने घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ शहर से बाहर गए थे. इसी बीच अज्ञात आरोपी ने फ्लैट का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया. अलमारी में रखे 15,000 रुपये नकद और सोने के जेवर चोरी कर लिए.
घर वापस लौटने पर संजय को चोरी का पता चला. उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी. अजनी पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.






