Omicron Subvariant BA.4 Case :
पूरी दुनिया से कोरोना वायरस महामारी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले तीन से इस महामारी ने न जाने कितने लोगों का जीवन तहस-नहस कर दिया है। इसके नए-नए वेरिएंट पैदा हो रहे हैं। जिससे पूरी दुनिया की टेंशन बढ़ती जा रही है। इसका प्रकोप एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहा है।
अब रूस में कोरोना वायरस के स्ट्रेन ओमिक्रोन (Omicron) के सब वेरिएंट BA.4 सबसे अधिक घातक नया सब वेरिएंट पाया गया है। ये बेहद संक्रामक है। रूस (Russia) की राष्ट्रीय उपभोक्ता स्वास्थ्य निगरानी संस्था ( Rospotrebnadzor) ने इसकी जानकारी दी है ।
चीन से निकले इस खतरनाक वायरस का सफर अभी तक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। Rospotrebnadzor के सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर एपिडेमियोलॉजी में जीनोम रिसर्च के हेड कामिल खफीजोव (Kamil Khafizov) ने कहा कि पिछले महीने एकत्र किए गए एक सैंपल की जांच के दौरान BA.4 के बारे में पता चला है।






