सेंट्रल रेलवे आरआरबी परीक्षा के लिए नागपुर मंडगांव विशेष ट्रेन,आज बुकिंग….

0
10

नागपूर दिनांक 11 जून ( शहर प्रतिनिधी )

सेंट्रल रेलवे आरआरबी परीक्षा के उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नागपुर और मडगांव के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगी. (01063) स्पेशल गाड़ी 12 जून को नागपुर से 17.50 बजे प्रस्थान करेगी और 14 जून को 1 बजे मडगांव पहुंचेगी.

इसी प्रकार (01064) स्पेशल गाड़ी 15 जून को मडगांव से 15 बजे प्रस्थान करेगी और 16 जून को 20.30 बजे नागपुर पहुंचेगी. इन ट्रेनों का स्टॉपेज वर्धा, धामनगांव, बडनेरा, अकोला, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड कॉर्ड लाइन, पुणे, सतारा, मिरज, बेलगावी, लोंडा स्टेशनों पर रहेगा.

स्पेशल ट्रेनों (01063/01064) के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और रेलवे के वेबसाइट पर 11 जून को शुरू होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here