महाराष्ट्र में कोरोना की चौथी लहर के आशंका के बिच मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा जल्द अनिवार्य होंगा मास्क

0
16

महाराष्ट्र दिनांक 5 जून ( प्रतिनिधी)

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बाद राज्य में महामारी की चौथी लहर की आहट हो सकती है। रविवार को राज्य महाराष्ट्र के पर्यावरण और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने रविवार को लोगों से न घबराने की अपील की।

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि राज्य में कोरोना महामारी की चौथी लहर देखी जा सकती है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से संबंधित मौतें नहीं बढ़ रही है।

आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘हम सभी को घर से बाहर कदम रखते समय मास्क पहनने के लिए कह रहे हैं। हमने मास्क पहनना अनिवार्य नहीं किया है, लेकिन जल्द ही इसे लागू कर देंगे। मैं जनता से भी वैक्सीन की बूस्टर डोज को समय पर लेने की अपील करता हूं।’

महाराष्ट्र में पिछले कुछ सप्ताह में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से उछाल देखने को मिला है। राज्य में पिछले चार दिनों से कोरोना वायरस के 1000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

अभी अनिवार्य नहीं हुआ है मास्क

एक दिन पहले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा था कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अभी अनिवार्य नहीं है, लेकिन लोगों से कोरोना वृद्धि वाले क्षेत्रों में इसे पहनने की अपील की गई है। राज्य के कोविड टॉस्क फोर्स ने भी नागरिकों से भीड़-भाड़ वाली जगहों के साथ-साथ बसों, ट्रेनों, स्कूलों में मास्क का उपयोग करने की अपील करने का फैसला किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here