नागपूर दिनांक 5 जून ( प्रतिनिधी)
महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस को कोरोना हो गया है,इस बात की जानकारी खुद फडणवीस ने ट्वीट कर दी है।
विपक्ष के नेता फडणवीस इस समय राजकीय दौरे पर हैं। हाल ही में बीमारी के कारण उनका सोलापुर दौरा रद्द करना पड़ा था।
अब जबकि उनका कोरोना का परीक्षण पॉजिटिव आयाा है, फडणवीस ने खुद को अलग कर लिया है। फडणवीस ने उनसे मिलने आए लोगों से जांच कराने की अपील की है।






