कुख्यात गैंगस्टर आबू खान गिरफ्तार

0
12

नागपूर दिनांक 5 जून ( महानगर प्रतिनिधी)

कुख्यात गैंगस्टर आबु खान को स्पेशल स्कॉड के दस्ते ने भंडारा शहर से गिरफ्तार किया गैंगस्टर आबु खान पिछले साल से मकोका से फरार था उसके ऊपर पचास से अधिक मामले दर्ज है ,

वह पिछले कुछ दिनों से अमरावती ,गडचिरोली ,अहमदाबाद से पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हुआ था,आज आखिर नागपुर पुलिस ने गैंगस्टर आबू खान को गिरफ्तार कर लिया

कुख्यात एमडी ड्रग्स तस्कर आबू उर्फ फिरोज खान अजीज खान (48) ताजबाग सक्करदरा निवासी है

पुलिस सूत्रों के अनुसार कुख्यात आबू पहले गांजा की विक्री करता था। उसके पहले वह केरोसीन का कारोबार करता था। इस आरोपी को मध्य भारत में एमडी तस्कर के रुप में पहचाना जाता है। इस आरोपी ने नागपुर के युवाओं को नशे का आदी बना दिया था।

आरोपी आबू ने नागपुर या विदर्भ में नहीं उसने पडोसी राज्यों में भी एमडी ड्रग्स का कारोबार फैलाना शुरू कर दिया था। इस आरोपी की शहर के कई पुलिसवाले मददगार थे। इसलिए वह एम डी ड्रग्स का धंधा बेखौफ होकर करता था।

इसके जाल में युवकों के साथ कई युवतियां भी फंसकर ड्रग्स का शौक करने लगी थीं। कॉलेज में इसके साथी इस ड्रग्स का कारोबार करते थे। इसके जाल में शासकीय अस्पतालों में प्रशिक्षण लेने वाले कई प्रशिक्षु डाक्टर भी फंसकर नशे का शौक करने लगे थे

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here