नागपूर दिनांक 28 मई ( प्रतिनिधी)
रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद बिल को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने होटल के मालिक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. आरोपियों में अमोल (25), तुषार (27), यादव (28) व अन्य साथी शामिल हैं. देर रात करीब 1.30 सभी आरोपी कसिनो रेस्टोरेंट में खाना खाने गये. भोजन के बाद बिल को लेकर उन्होंने विवाद शुरू कर दिया.
रेस्टोरेंट के मालिक गुप्ता कॉम्प्लेक्स निवासी साहिल प्रमोद गुप्ता (25) ने उन्हें टोका तो आरोपियों ने उनसे भी झगड़ना शुरू कर दिया. मामला शांत होने के बाद साहिल अपने घर आ गये.
वह घर के बाहर पहुंचे ही थे कि आरोपी वहां भी धमक पड़े और फिर साहिल से झगड़ना शुरू कर दिया. इस बीच आरोपियों ने धारदार हथियार मारकर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और फरार हो गये. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.






