नवनीत राणा और रवी राणा नागपूर के हनुमान मंदिर में करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ

0
8

नागपूर दिनांक 26 मई ( प्रतिनिधी)

अमरावती सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा 28 मई को रामनगर के हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर महाआरती करेंगे। युवा स्वाभिमान पार्टी के अमरावती जिलाध्यक्ष जीतू दुधाने ने यह जानकारी दी।

राणा दंपत्ति उसी दिन विमान से नागपुर पहुंचेंगे, जिसके बाद वे रैली से हनुमान मंदिर बाजी प्रभु चौक रामनगर पहुंचेंगे. महाआरती के बाद वह भक्तों को हनुमान चालीसा पुस्तिका बांटेंगे।

जानकारी देते समय युवा स्वाभिमान पार्टी के नागपुर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर बिसेन, चंद्रपुर जिलाध्यक्ष सूरज ठाकरे, वर्धा जिलाध्यक्ष वामन जाधव मौजूद थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here