गैस सिलेंडर 200 रु सस्ता,सभी को नही मिलेगी राहत, केवल……

0
11

भारत दिनांक 21 मई ( प्रतिनिधी)

आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल-डीजल सहित कुल 5 बड़े राहत भरे ऐलान किए हैं।

इनमें से एक है गैस सिलेंडर पर 200 रु की राहत। जी हां घरेलू गैस सिलेंडर पर 200 रु की राहत दी जाएगी। मगर ये राहत सभी को नहीं मिलेगी।

वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि हम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रु प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देंगे। उन्होंने कहा कि इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी। इससे सरकार पर सालाना लगभग 6100 करोड़ रु का भार पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here