बड़ा ताजबाग में महिला डॉक्टर के घर 6.5 लाख की चोरी

0
10

नागपुर दिनांक 19 मई ( महानगर प्रतिनिधी) 

नागपुर में लगातार चोरी की घटना बढ़ती जा रही, रात हो या दिन, घरवाले घर में हो या हो बंद घर चोर लगातार अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं

बड़ा ताजबाग में महिला डॉक्टर के घर में छह लाख की चोरी होने की घटना उजागर होती है परिसर में हड़कंप मच गया

आजाद कॉलोनी में डॉ तरन्नुम खान शौकत खान अपने परिवार के साथ रहती है, किसी कार्य के सिलसिले में वह अपने परिवार सहित मां के घर गई थी

पीछे से चोरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और नगदी 4 लाख और सोने के आभूषण ऐसा कुल 6 लाख 50 हजार का एवज चुरा लिया

चोरी की घटना पता चलते ही डॉक्टर तरन्नुम ने सक्करदारा पुलिस स्टेशन पहुंचकर हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here