नागपूर दिनांक 16 मई ( प्रतिनिधी)
नागपुर पिछले कई दिनों से चोरियों की वारदात में जबरदस्त इजाफा हुआ है रोज लाखों रुपए की चोरियों की शिकायते पुलिस स्टेशन में दर्ज हो रही है
चोरों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं और अब वह सरेराह दिन के उजाले में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने लगे है, पुलिस के कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह निर्माण हो रहा है
राधारमण सुखबीर सिंह सिरोही (उम्र 65) भरत नगर निवासी मॉर्निंग वॉक पर गए थे, आर.बी. आय क्वार्टर के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आए और उन्होंने राधा रमन के गले से 45 ग्राम वजनी सोने की चेन छीन ली जिसकी कीमत 1.5 लाख रुपए है छीन ली और फरार हो गए , अचानक हुई इस घटना से राधा रमन भौचक्के रह गए
उन्होंने अंबाझरी पुलिस स्टेशन पहुंचकर हुई घटना की जानकारी दी ,पुलिस ने तीनों अज्ञात आरोपीयो के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की






