नागपुर दिनांक 7 मई (शहर प्रतिनिधि)
मां से मारपीट कर रहे पिता को समझाने गई युवती को आरोपी पिता ने चाकू मार दिया।वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना कपिल नगर थाने की है। घायल लड़की की पहचान मानसी शालिग्राम बावने (उम्र 23) के रूप में हुई है।
तारखेश्वर नगर कपिल नगर थाने की सीमा के भीतर आता है। यहां रहने वाले आरोपित शालिग्राम सोमाजी बावने (50) अपनी पत्नी से बहस कर मारपीट कर रहे थे
यह देख उनकी लड़की मानसी बीच में गई क्योंकि शालिराम शराब के नशे में अपनी पत्नी को बेवजह गाली दे रहा था और मारपीट कर रहा थाउसने अपने पिता को शांत करने की कोशिश की। लेकिन, गुस्से में आकर आरोपी शालिराम ने मानसी की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उसकी पीठ में छुरा घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घर से चीख पुकार की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग घर में आए और उन्होंने मानसी को पिता से बचाया और मानसी को अस्पताल पहुंचाया, इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी
मिली सूचना के आधार पर कपिलनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई. आरोपी शालिग्राम बावने के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।






