लोहापुल के निचे युवक से सोने की चैन और मोबाइल छीना

0
13

नागपूर दिनांक 6 मई ( महानगर प्रतिनिधी) 

नागपुर में पिछले कुछ दिनों से चोरियों की घटना में तेजी से वृद्धि हुई है,अब रास्ते में राहगीरों से किमती सामान छीनने की घटनाएं सामने आने लगी है

लोहापूल जैसे व्यवस्तम जगह राहगीर से सोने की चैन और मोबाइल छीना गया,आशीर्वाद नगर निवासी अभिषेक साहु (उम्र 22 वर्ष) यह युवक माता मंदिर के पीछे लोहापुल के नीचे से जा रहा था तभी वहा गुलशन नगर निवासी योगेश धकाते (उम्र 28 वर्ष) अपने 2 साथीदारो के साथ दोपहिया पर पहुंचा

योगेश ने अभिषेक की गले की चेन जिसकी कीमत ₹30 हजार है और 10 हजार का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए

अभिषेक ने सीताबर्डी पुलिस स्टेशन पहुंचकर घटना की जानकारी दी, पुलिस ने योगेश और उसके दो साथियों पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here