मनोरंजन जगत दिनांक 5 मई ( प्रतिनिधी)
KGF 2 Hindi Box Office Collection Day 21:
यश की लीड रोल वाली फिल्म केजीएफ 2 ने 21वें दिन दंगल से ज्यादा कमाई करके आगे निकल गई है.
फिल्म लगातार अपनी शानदार कमाई को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. देश ही नहीं विदेश से भी फिल्म को लेकर शानदार रिस्पांस मिल रहा है. यश के अंदाज और एक्शन को देखने के लिए लोगों में क्रेज साफ दिखाई दे रहा है.
हिंदी में केजीएफ 2 अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म की लिस्ट में आ गई है. केजीएफ 2 को दूसरा स्थान मिला है. फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी की कामयाबी अब आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से आगे निकल गई है जिसने साल 2016 में बॉक्स ऑफिस पर 387.38 करोड़ रुपये कमाए थे.






