नवनीत राणा और रवी राणा को मिली जमानत

0
17

सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा की जमानत पर आज मुंबई की सेशंस कोर्ट का फैसला आ गया है और कोर्ट में राणा दंपत्ति को बड़ी राहत देते हुए उन्हें जमानत दे दी

इससे पहले सोमवार को अदालत ने अपना निर्णय नहीं सुनाया था। इससे पहले शनिवार को न्यायाधीश आरएन रोकडे ने राणा दंपति के जमानत आवेदन पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था और सोमवार को अपना फैसला सुनाने की बात कही थी। लेकिन सोमवार को फैसला नहीं आया था

बीते 23 अप्रैल को पुलिस ने राणा दंपति को मुख्यमंत्री के निजी आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा पर मचे बवाल के बाद गिरफ्तार किया था। दोनों पर नफरत फैलाने और राजद्रोह का आरोप है। वहीं आज इनके घर बीएमसी भी दाखिल होने वाली है। बीएमसी ने फ्लैट में अवैध निर्माण को लेकर राणा दंपति को नोटिस दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here