महाराष्ट्र दिनांक 3 मई ( प्रतिनिधी)
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा के मुद्दे को हवा देने वाले एमएनएस चीफ राज ठाकरे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. एक तरफ 2008 के एक मामले को लेकर उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, वहीं अब औरंगाबाद में हुई रैली को लेकर भी राज ठाकरे और आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है.
रैली की वीडियो रिकॉर्डिंग देखने के बाद केस दर्ज
1 मई को राज ठाकरे ने अपने हजारों समर्थकों की मौजूदगी में औरंगाबाद में बड़ी रैली की थी. महाराष्ट्र पुलिस ने कई शर्तों के साथ रैली को मंजूरी दी थी. लेकिन अब इसी रैली को लेकर राज ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. साथ ही आयोजकों का नाम भी एफआईआर में शामिल है.
बताया गया है कि पुलिस ने पूरी रैली की वीडियो रिकॉर्डिंग की थी, जिसे देखने के बाद ये मामला दर्ज किया गया है.






