भारत दिनांक 1 मई (प्रतिनिधी)
आज से मई महीने (May Month) की शुरुआत हो चुकी है। साल का 5वां महीना यानी मई महीने में कई त्योहार रहने वाले हैं। इस वजह से इस महीने में कुल 11 दिन बैंक बंद (Bank Holiday) रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक संबंधित कोई भी काम हो तो आप उसे जल्दी से प्लान कर ले। बता दें कि, महीने की शुरुआत इस बार छुट्टी के साथ हुई है।
आइयें जानते है मई में कब-कब रहेंगे बैंक बंद (Bank Holiday List)
1 मई- 1 मई को मजदूर दिवस है और रविवार है। ऐसे में रविवार की साप्ताहिक छुट्टी है।
2 मई- इस दिन ईद की छुट्टी रहेगी। कोच्चि और तिरुअनंनतपुरम में बैंककर्मियों की छुट्टी रहेगी।
3 मई- परशुराम जयंती/रमजान-ईद/बसावा जयंती/अक्षय तृतीया के कारण भोपाल, भुवनेश्वर, अगरतला, अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, बेलापुर, बेंगलुरू, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, पटना, पणजी, रायपुर, शिमला, श्रीनगर, कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। कोच्चि और तिरूअनंनतपुरम में बैंक खुले रहेंगे।
8 मई- साप्ताहिक अवकाश
9 मई- रविन्द्र नाथ टैगोर की जयंती के दिन कोलकाता में बैंक कर्मियों की छुट्टी।
14 मई- दूसरा शनिवार
15 मई- रविवार – साप्ताहिक अवकाश
16 मई- बुद्ध पूर्णिमा के कारण अगरतला, बेलापुर, चंडीगढ़, भोपाल, देहरादून, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
22 मई- रविवार- साप्ताहिक अवकाश
28 मई- शनिवार- महीने का चौथा शनिवार- इस दिन बैंक बंद रहेंगे।
29 मई- रविवार- साप्ताहिक अवकाश






