महाराष्ट्र में सख्त लॉकडाउन की जरूरत नहीं :मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

0
11

शुक्रवार को राज्य की जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने कहा, “हम तीसरी लहर का प्रभाव महाराष्ट्र पर नहीं पड़ने देंगे. देश का कोई भी आदमी कोरोना की दूसरी लहर के लिए तैयार नहीं था., लेकिन लहर आ गई.” मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर 1 मई से तय कार्यक्रम के मुताबिक टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होगा.

सीएम ठाकरे ने कहा, “हमने प्रतिबंधों और लॉकडाउन के जरिए कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पा लिया है. हमारा अनुमान था कि राज्य में 10 लाख पॉजिटिव एक्टिव केस हो सकते हैं, लेकिन अभी यह 7 लाख के करीब है.”

मुख्यमंत्री ने लोगों को चेताया कि गैर जरूरी मामलों में रेमडेसिविर का उपयोग ना करें और डॉक्टर की सलाह पर ही कोई फैसला लें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 18 साल से 44 साल की उम्र के करीब 6 करोड़ लोग हैं. इनके लिए फिलहाल हमारे पास 3 लाख डोज मिले हैं.

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 6 करोड़ लोगों के लिए दो डोज वैक्सीन जुटाने के लिए हमें 12 करोड़ वैक्सीन की तैयारी रखनी होगी. इसके लिए हमें हर महीने दो करोड़ वैक्सीन चाहिए. इन 12 करोड़ डोज के लिए एक साथ रकम खर्च करने की हमारी तैयारी है. आर्थिक मुश्किलें आईं तो भी हम वैक्सीनेशन में कमी नहीं आने देंगे सबका वैक्सीनेशन करना हमारी जिम्मेदारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here