कोवैक्सीन के दाम तय ,राज्यों को 600 और केंद्र को 150 रुपये में

0
9

सीरम इंस्टिट्यूट की कोविशील्ड के बाद अब भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन के दाम भी तय कर दिए गए हैं. निजी अस्पतालों को कोवैक्सीन 1200 रुपये में और राज्यों को 600 रुपये में मिलेगी.

भारत बायोटेक कंपनी केंद्र सरकार (Central Government) को ये वैक्सीन मात्र 150 रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी. जबकि इस वैक्सीन के आयात पर एक्सपोर्ट ड्यूटी की कीमत 15 से 20 डॉलर रखी गई है. कंपनी का कहना है कि ये कीमत अभी भी अन्य मेडिकल ट्रिटमेंट और कोरोना मरीजों के इलाज में जरूरी सेवाओं के लिहाज से काफी कम है. बयान में ये भी कहा गया है कि प्राइवेट कंपनी को वैक्सीन प्रोडक्शन का सिर्फ लिमिटेड स्टॉक ही सप्लाई किया जाएगा. बाकी वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में डिलिवर होंगी

इससे पहले सीरम इंस्टिट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड के दाम तय किये गए थे. कोविशील्ड और कोवैक्सीन की तुलना करें तो भारत बायोटेक की वैक्सीन महंगी है. निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड की कीमत 600 रुपये है और राज्यों के लिए 400 रुपये है. जबकि कोवैक्सीन निजी अस्पतालों को 1200 रुपये और और राज्यों को 600 रुपये में मिलेगी

 

Mybhumi News मायभूमि न्यूज

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here