महाराष्ट्र के मंत्री बोले, चुनावी राज्यों में क्यों नहीं बढ़ रहा कोरोना, कराएंगे जांच

0
12

भारत में हर दिन आने वाले नए केसों में से कमोबेश आधे मामले महाराष्ट्र से ही सामने आ रहे हैं। इस बीच सूबे के मंत्री असलम शेख ने तंज कसते हुए कहा है कि हमने अपनी टास्क फोर्स से कहा है कि वह जांच करे कि आखिर चुनावी राज्यों में केस क्यों नहीं बढ़ रहे हैं।

असलम शेख ने कहा, ‘हमने कोविड टास्क फोर्स से कहा है कि वह इस बात की स्टडी करे कि आखिर महाराष्ट्र में ही कोरोना के केस क्यों बढ़ रहे हैं। कई मंत्री भारी भीड़ के बीच चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं। इसके बाद भी वहां कोरोना के केसों में इजाफा नहीं हो रहा है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here