महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) राज्य की जनता को संबोधित कर रहे हैं. सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना की परिस्थिति अगर ऐसी ही रही तो लॉकडाउन (Lockdown) लगाने पर विचार किया जाए, इस बात को नकारा नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि क्या लॉकडाउन लगाया जाएगा या नहीं इसका उत्तर मै अभी नहीं दूंगा. मैं अभी कोरोना की परिस्थिति के बारे में बता रहा हूं. उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में हम रोजाना 2.5 लाख आरटी-पीसीआर टेस्ट करने का लक्ष्य रखते हैं.
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों में हालात नहीं सुधरे तो लॉकडाउन लगाना पड़ेगा. दरअसल, महाराष्ट्र में लगातार तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीएम उद्धव ठाकरे का यह संबोधन हुआ. बहरहाल, महाराष्ट्र में कोरोना महामारी का संकट लगातार गहराता ही जा रहा है. महाराष्ट्र के मुंबई (Mumbai), पुणे (Pune), नागपुर (Nagpur) व अन्य जिलों में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है.
#uddhavthakre #corona #maharashtra






