आग्याराम देवी मंदिर में सादगी से मनाई जायेगी चैत्र नवरात्री उत्सव

0
15

नागपुर दिनांक 31 मार्च  (शहर प्रतिनिधी)

श्री आग्याराम देवी मंदीर मे हर वर्ष की तरह इस बार भी चैत्र, शुक्ल पक्ष के नवरात्री व रामजन्मोत्सव शनिवार दिनांक 2/4/2022 को प्रारंभ हो रहा है। नवरात्रि के प्रथम दिवस दिनांक 2/4/2022 माता की गुढी चढाने का समारोह सुबह 9ः30 बजे सम्पन्न होगा।

तत्पश्चात दोपहर 2ः30 बजे माताजी के समक्ष मुख्य ज्योत स्थापन कर द्विप प्रज्वलित किया जायेगा। बैद्यनाथ प्रा. लि. के संचालक श्री. सुरेशजी शर्मा इनके शुभ हस्ते अखण्ड मनोकामना ज्योति प्रज्वलन होगी। इसका पौराहीत्य वेदशास्त्री पं. निलेश भुसारी करेंगे।

हर वर्ष मंदीर ट्रस्ट दान – दाता के दिये हुए दानराशि से मंदीर के विकास कार्य करती हैं। पिछले साल माँ का 92ज्ञह चांदी का दरबार तैयार किया गया। इस बार माता के भवन (सांस्कृतिक भवन) जो लोगों को सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम हेतु दिया जाता है। उस हाॅल का पीओपी व सौदर्यीकरण का काम मंदीर ट्रस्ट ने हाथ में लिया है। जो चैत्र नवरात्रि के पूर्व पूर्ण हो जायेगा।

नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर शिव अग्रवाल इनके पिता स्व. सत्यनारायण ब्रिंदावन अग्रवाल इनके स्मृति प्रित्यर्थ मंदीर ट्रस्ट को दान दिये हुए वाटर कुलर का उद्घाटन किया जायेगा। अतः आप सभी भक्त व श्रद्धालुओं से विनम्र प्रार्थना है, कि माताजी के दरबार में शांति, सौहार्दे के साथ बिना भीड़-भाड. किये दर्शन व प्रसाद का लाभ लेवें।

सभी भक्तों से समय पर उपस्थित रहने का आवाहन मंदीर अध्यक्ष माजी आमदार गिरीश व्यास सचीव हरीओम अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश उर्फ बाबा तिवारी, ट्रस्टी विनोद आष्टीकर, ट्रस्टी रामचंद्र पिल्लारे, ट्रस्टी गिरजाशंकर अग्रवाल, महेश गोयल, व सल्लागार अॅड. प्रशांत घोडे, सुरेश चिचघरे, राजेश रोकडे इन्होने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here