भारत दिनांक 31 मार्च (प्रतिनिधी)
अब पेट्रोल-डीजल के जरिए अब रोज महंगाई का करंट लग रहा है। आज भी पेट्रोल-डीजल ने 80-80 पैसे का झटका दिया है। गुरुवार को पेट्रोलियम कंपनियों ने ईंधन के नए रेट जारी किए
आम आदमी पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से हलाकन हो रहा है,तेल कंपनियों की तरफ से आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम 80 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 80 पैसे तक बढ़े हैं।
दस दिनों में पेट्रोल-डीजल को लेकर नौवीं बार जनता पर महंगाई की मार पड़ी है. एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के रेट्स में बढ़ोतरी की गई
दस दिन में नौ बार के इजाफे के बाद पेट्रोल की कीमतों में 6 रुपये 40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है.
महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 117 रु लीटर से ज्यादा हो गए है वही डीजल के दाम 100 रु पार कर गए






