झूलेलाल जी का जन्मोत्सव 1 अप्रैल से, भव्य रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन

0
15

नागपुर दिनांक 30 मार्च ( महानगर प्रतिनिधी)

चेट्रीचंड ‘सिंधियत दिवस’ सिंधी समाज के ईष्ट देवता वरूण अवतार झूलेलाल जी का 1072 वां जन्मोत्सव नववर्ष के रूप में 1 एप्रिल एवं 2 एप्रिल को बड़ी धूमधाम से गांधीसागर झूलेलाल मंदिर परिसर पर सिंधू झूलेलाल वेल्फेयर सोसायटी तत्वावधान में महंत ठकुर मोहनदास के सानिध्य में प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक मनाया जायेगा।

पत्रकार परिषद में महंत मोहनदास ठकुर एवं अध्यक्ष रमेश जेसवानी ने जानकारी दी कि महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार 1 एप्रिल शाम 5 बजे महंत ठकुर मोहनदास दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगे। तत्पश्चयात बच्चों एवं महिलाओं के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक सतीश मीरानी, सुनिल जग्यासी ,संजय धनराजानी, राम खुशलानी, राजूभाई माखीजा, सोनू मेघानी, मधु विधानी, शंकर हरदवानी, जय मोरयानी, प्रदीप जेसवानी, नानक आहुजा कमलेश धनवानी द्वारा वेशभूषा स्पर्धा, मेहंदी स्पर्धा, सिधी व्यंजन स्पर्धा का आयोजन किया गया।

जिसका शुभारंभ अध्यक्ष रमेश जेसवानी के हस्ते होगा

शाम 6 बजे सिंदूडी यूथ विंग द्वारा तौबा तौबा भगवान बचाये” सिंधी नाटक ,संध्या 7:00 बजे बाबा नानक स्कूल के विद्यार्थीयों द्वारा सिंधी नृत्य, सिंधी नाटक का आयोजन किया गया है।

शनिवार प्रात 6:00 बजे श्री झूलेलाल जी का महाअभिषेक महंत मोहनदास ठकुर  द्वारा पंचामृत और जल से किया जाएगा। विश्व में खुशहाली अमन, हरियाली, प्रगति व धर्म संस्कृति की रक्षा के प्रतीक 30 फुट उचे ध्वज को संस्था के अध्यक्ष रमेश जेसवानी झंडा ध्वज करेंगे .

सुबह 9.30 बजे बहिराणा साहब की स्थापना एवं पूजा महंत मोहनदास ठकुर के सानिध्य में सारस्वत सिंघ ब्राम्हण मंडल द्वारा मंत्रोपचारो के साथ होगी। तत्पश्चात महत ठकुर मोहनदास द्वारा बहिराणा साहब की महिमा जलज्योत की महिमा आरती पल्लव पहनकर करेंगी। बहिराणा पूजा अर्चना के प्रमुख अतिथियों में आय.पी.एस. लोहित मतानी. सुरेश जग्यासी, सचिन ठकुर , नारायणदास डेम्बले, विजय रामानी, अशोक रामानी, अॅड श्रावण मदनानी, विरेंद्र कुकरेजा, रमेश सतानी , रमेश जेसवानी, श्याम देवानी एवम सिंधु झूलेलाल वेल्फेयर सोसायटी के सर्व सदस्य इनके हस्ते पूजा अर्चना कि जाएगी। तत्पश्चात 11 बजे से 1 बजे तक नरेन्द्र म्युझिकल पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

दोपहर 11 बजे लाईफ लाईन ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान महादान का आयोजन किया गया है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक मंदिर परिसर में महाप्रसाद वितरण होगा। इस भव्य आयोजन के लिये नानकराम बलवानी, पप्पू बजाज, श्रीचंद ओचानी, सुनील जग्यासी, शंकर हरदवानी, दौलतराम विधानी, बिहारीलाल साधूराम, झूलेलाल किराना मर्चेन्ट संघ, जनता मंडल जरीपटका, पूज्य महल सिधु पंचायत, चांदूराम दरबार साहब, सिन्धी सोशल फोरम अलेश्वर सेवाधारी मडल, झूलेश्वर महिला मंडल, पूज्य पंचायत क्वेटा कॉलोनी पंचायत एवं श्री कलगींधर सत्संग मंडल का सहयोग मिलेगा।

सध्या 7.30 से 9.30 बजे भजन संध्या घनश्यामदास दातरे की प्रस्तुती में जय झूलेलाल म्युझिकल पार्टी का आयोजन किया गया है। पथक का आयोजन शिव साई द्वारा संध्या 6 बजे किया जायेगा। रात्रि 8.30 बजे गांधीसागर झूलेलाल मंदीर परिसर पर फटाका शो युवा समीति द्वारा किया जायेगा। रात्रि 9.00 बजे सनमुखदास सेतिया, जयराम रामय्यानी के मार्गदर्शन में साई चादूराम सेवा मंडल सिंधी छेज नृत्य की प्रस्तुति होगी।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम

मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे से सिधी महिला समिति के सहयोग से सिंधी व्यंजन एवं मेहदी स्पर्धाओं का आयोजन शनिवार दि. 2 एप्रिल 2022 को  रेखा ठकुर, ज्योति मगलानी, शीला धनराजानी, सुधा जेसवानी,सुजाता मैनानी, अनिता धनराजानी, करिश्मा मोटवानी, नेहा चावला, मीना चावला, प्रिती ठकुर, कोमल बजाज, उषा आमेसर, कोमल खंडवानी सविता खुशालानी, मधु मूलचंदानी, अनिता फुलवानी, आरती खंडवानी, मंजू झूरानी, दुर्गा शर्मा, दिव्या ग्वालानी, रेखा झूमानी द्वारा किया जाएगा। विजेताओं को संस्था द्वारा पुरस्कार दिये जायेगें।

झूलेलाल महोत्सव के दौरान धार्मीक, शैक्षणिक, सामाजिक संस्थाओं द्वारा गांधीसागर मंदिर परिसर पर श्रध्दालुओं को चना, हलवा, मसाला भात. छाछ आदि का वितरण किया जाएगा।

इस झूलेलाल महोत्सव को अच्छे प्रतिसाद के लिये सर्वश्री अध्यक्ष रमेश जेसवानी, उपाध्यक्ष हरिराम नागपाल, कोडूमल धनराजानी दिपक देवसिंघानी, महासचिव  मेघराज मैनानी, सचिव मनोहर खुशलानी, कोषाध्यक्ष मनोज मोरयानी, सहकोषाध्यक्ष सतिश मीरानी, नंदकुमार हरचंदानी, कन्हैयालाल तलरेजा, नारायण मोरयानी, कवल आडवानी, विजय रामानी, राजूभाई माखीजा, जय मोरयानी, प्रदीप जेसवानी, राम खुशलानी, नानक आहुजा, जवाहर चुग, अॅड, माधवदास ममतानी, गुरुमुख ममतानी, पूरन ममतानी, सुनील जग्यासी, सोनू मंघानी. राम खुशलानी, संजय धनराजानी, नानक आहुजा, कमलेश धनवानी, रवि हरदवानी, शंकर हरदवानी, विनोद धींगडा, लखी कस्तुरी, जगदीश मसंद, तुलसी खुशालानी, दौलतराम विधानी, अशोक मोटवानी, सुरेश अमरनानी, सुनिल मोटवानी, बंटी दुधानी, लक्की थावानी, मधु विधानी, नंदलाल हरदवानी, माधवदास आयलानी, नानक मेघानी, श्रीचंद ओचानी, आत्माराम मूलचंदानी, जय मोरयानी, रेखा ठकुर, शीला धनराजानी, सविता खुशालानी, सुजाता मैनानी, ज्योति मंगलानी, करिश्मा मोटवानी, उषा आमेसर तथा सिंधी समाज के कार्यकर्ता प्रयासरत है।

अंत में महंत ठकुर मोहनदास द्वारा देश में हरियाली, खुशहाली के प्रतिक जल को ज्योंत में विसर्जन कर आरती पल्लव पहनकर झूलेलालजी से मिन्नते मांगेगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here