भारत दिनांक 26 मार्च (प्रतिनिधी)
कोरोना वायरस (Covid-19) के संक्रमण के केस में गिरावट का दौर लगातार जारी है. पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर में महज 1660 केस आए हैं. जबकि मौत के 4100 केस दर्ज किए गए हैं. बता दें कि ये मौत के पुराने आंकड़े हैं जो कुछ राज्यों ने अब जाकर जारी किए हैं. एक्टिव केस की संख्या 16,741 पर पहुंच गई है. जबकि देश देश भर में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,82,87,68,476 डोज लगाई जा चुकी है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 16,741 हो गई है जो 702 दिनों में सबसे कम है और कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है. राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है.
महाराष्ट्र में कोरोना
महाराष्ट्र में शुक्रवार तक रिपोर्ट की गई गैर-कोविड मृत्यु (4,005) को शामिल करने के कारण सबसे अधिक मृतक संख्या दर्ज हुई थी. मीडिया बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों में इस रोग के कारण दो लोगों की मौत हुई है. देश में उपचाराधीन मामलों में पिछले 24 घंटे में 4,789 मामलों में कमी दर्ज की गई.






