Ipl:महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को कप्तानी छोड़ी,यह खिलाड़ी बना कप्तान

0
16

भारत दिनांक 24 मार्च (प्रतिनिधी)

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को चेन्नई का नया कप्तान बनाया गया है।

धोनी खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जुड़े रहेंगे। धोनी औऱ सुरेश रैना के बाद जडेजा चेन्नई की कप्तानी करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं। वह 2012 से चेन्नई की टीम का हिस्सा हैं।

बता दें कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले जडेजा चेन्नई द्वारा रिटेन किए सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें चेन्नई ने 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। जबकि एमएस धोनी को टीम ने 12 करोड़ रुपये चुकाए थे।

आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला 26 मार्च को मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स औऱ कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।

धोनी आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई की टीम ने चार बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया है। वहीं 9 बार टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here