सवारी को लेकर हुआ विवाद ,लोहे की रॉड से आटो चालक की हत्या का प्रयास

0
13

नागपूर दिनांक 23 मार्च ( शहर प्रतिनिधी)

सवारी को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक की दूसरे ऑटो चालक ने साथी के साथ मिलकर हत्या का प्रयास किया। घायल वसीम अनवर पठान (27) है। सक्करदरा पुलिस ने आरोपी रशीद पठान और इजराइल खान को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है। शहबाज अनवर पठान ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना सक्करदरा चौक परिसर में हुई।

डंडे व लोहे की रॉड से किया हमला :

जानकारी के अनुसार आरोपी रशीद खान पठान (30), रानी भोसले नगर निवासी ने अपने साथी इजराइल खान के साथ मिलकर वसीम पठान की हत्या का प्रयास किया। वसीम पठान पहले मसाला बेचने का काम करता था। करीब एक साल पहले उसने सवारी ऑटो खरीदा है।

घटना के दिन रात करीब 8.30 बजे सक्करदरा चौक में वह ऑटो में सवारियों को बैठा रहा था। इस दौरान आरोपी रशीद और इजराइल सवारी बैठाकर ले जाने की बात पर वसीम से विवाद करने लगे। िववाद बढ़ने पर आरोपियों ने वसीम के सिर व चहेरे पर डंडे और लोहे के रॉड हमला कर उसे गंभीर जख्मी कर दिया। घायल वसीम का शासकीय अस्पताल में उपचार शुरू है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here