निकिता चौधरी की मामले में तुरंत कारवाई करे पोलीस,बीजेपी महिला मोर्चा और ज्वाला धोटे का पोलीस को निवेदन और आंदोलन की चेतावनी

0
15

नागपुर दिनांक 19 मार्च ( महानगर प्रतिनिधी)

बुधवार 16 मार्च 2022 को सुराबर्डी में देर रात निकिता चौधरी नामक 23 वर्षीय युवती का अधजला शव मिला। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पहले ही आत्महत्या बताई वही परिवार के अनुसार यह हत्या है।

इसी मुद्दे को लेकर आज भाजपा की नागपुर महिला आघाड़ी और स्थानिक राष्ट्रवादी नेता, समाजसेविका ज्वाला धोटे ने अलग अलग वक्त जाकर पोलीस को निवेदन दिया की यह आत्महत्या नही बल्की हत्या है और इसकी गहन जांच कर तुरंत कारवाई की मांग की

शनिवार को सामजसेविका ज्वाला धोटे के नेतृत्व में मृतक निकिता का परिवार वाड़ी थाने में जाकर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।

वही भाजपा प्रदेश सचिव अर्चना डेहनकर के नेतृत्व में भाजपा महिला पदाधिकारियों के मंडल ने वाडी पोलीस स्टेशन जाकर इस हत्या मामले में तुरंत कारवाई ना करने पर आंदोलन की चेतावनी दी

इस वक्त भाजप महिला आघाडी की शहराध्यक्षा निता ठाकरे, वर्षा चौधरी, मिनाक्षी तेलगोटे, भाग्यश्री चन्ने सहित अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here