नागपुर दिनांक 17 मार्च (महानगर प्रतिनिधी)
गोवा सहित चार राज्यों के चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद गोवा के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस का नागपुर आगमन होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और विजय रैली निकाली, फड़नीस के साथ उत्तर प्रदेश चुनाव में सक्रिय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी सत्कार नागपुर भाजपा द्वारा किया गया
इस अवसर पर बोलते हुए फडणवीस ने कहा गोवा एक झांकी है महाराष्ट्र अभी बाकी है , आने वाले नागपुर महानगरपालिका सहित महाराष्ट्र में भाजपा की सत्ता वापस आने का विश्वास उन्होंने व्यक्त किया
फडणवीस ने कहा कि गोवा में शिवसेना राष्ट्रवादी कांग्रेस ने गठबंधन किया था और कहा था कि हमारा मुकाबला भाजपा से पर उनका मुकाबला नोटा से था और उसमें भी उन्हें हार मिली और उनका एक भी उम्मीदवार डिपाजिट नहीं बचा पाया
गडकरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 4 चुनाव में मिली जीत भाजपा के विकास कार्यों का परिणाम है और आगे आने वाले चुनाव में भी भाजपा का शानदार प्रदर्शन जारी रहने का विश्वास उन्होंने व्यक्त किया






