नागपुर दिनांक 16 मार्च (प्रतिनिधी)
उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड,गोवा, मनीपुर जैसे चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने up में अनेक सभाओं को संबोधित किया गोवा विधानसभा चुनावों के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस इस जीत के शिल्पकार बने!
प्रदेश प्रवक्ता -पैनलिस्ट चंदन गोस्वामी ने बताया कि भाजपा संगठन ने कार्यकर्ताओ, पधाधिकारीयो के साथ इस जबर्दस्त जीत के शिल्पकार देवेंद्र फडणवीस के साथ होली के पावन पर्व पर मनाने का तय किया!जीत के बाद प्रथम नगरागमन पर भाजपा जिल्हा, महानगर द्वारा संयुक्त रूप से गुरुवार सुबह 9.30 बजे विमानतल पर जंगी स्वागत किया जायेगा!विमानतल पर स्थापित डा बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर फडणवीस द्वारा माल्यार्पण करने के बाद डा हेडगेवार चौक से रेडिसन ब्लू चौक तक रैली निकाली जायेगी! रेडिसन ब्ल्यू चौक पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की विशेष उपस्थिति में बड़ी सभा का आयोजन किया गया हे
i इस अवसर पर फडणवीस का जंगी सत्कार किया जायेगा।इस अवसर पर खासदार डा विकास महात्म्मे,पूर्व खासदार अजय संचेती,प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखरबीबावनकुड़े,शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके, जिल्हाध्यक्ष अरविंद गजभिए, आमदार कृष्णा खोपड़े,मोहन मते,विकास कुंभारे, महापोर दयाशंकर तिवारी,पूर्व आमदार सुधाकर देशमुख,गिरिश व्यास,अनिल सोले,प्रदेश उपाध्यक्ष संजय भेंडे,प्रदेश सचिव धर्मपाल मेश्राम,अर्चना डेहनकर,विदर्भ के संगठन मंत्री डा उपेंद्र कोठेकर,पूर्व महापौर संदीप जोशी,अश्विनी जिचकार,श्रीकांत देशपांडे,संजय फाँजे,राजेश बागड़ी,महामंत्री संजय बंगाले,राम अंबुलकर,बाल्या बोरकर,सुनील मित्रा, उपाध्यक्ष भोजराज डुंबे,शिवानी दानी वखरे,नीता ठाकरे, पारेंद्र पटले,अविनाश ठाकरे,गिरिश देशमुख,छोटा फारुख,के अलावा सैकड़ो कार्यकर्ता पधाधिकारी उपस्थित रहेंगे!शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके ने सभी से इस रैली में शामिल होने का आवाहन किया है!






