राजनाथ सिंह के बेटे पंकज ने दर्ज की चुनाव के इतिहास में सबसे बड़ी जीत ,अजीत पवार का रिकॉर्ड तोड़ा

0
12

भारत दिनांक 10 मार्च  ( प्रतिनिधी )

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के रूझानों से लगभग तस्वीर में साफ हो चुका है कि एक बार फिर बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। दूसरे नंबर की पार्टी सपा बनती दिख रही है, जो 135 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

दूसरी ओर बीजेपी के नोएडा प्रत्याशी पंकज सिंह ने विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल दर्ज की है। पंकज सिंह ने 1.79 लाख वोट से जीत हासिल कर देश का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले महाराष्ट्र के अजीत पवार 1.65 लाख वोट जीते थे।

बीजेपी के पंकज सिंह को 70 फीसदी वोट

बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह को 70.84 फीसदी वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को महज 16.42 फीसदी और कांग्रेस प्रत्याशी को 4.36 फीसदी और बीएसपी प्रत्याशी को 5.04 फीसदी वोट मिले हैं।

अजीत पवार का रेकॉर्ड तोड़ा 

पंकज ने विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत का महाराष्ट्र के एनसीपी नेता और डेप्युटी सीएम अजीत पवार का रेकॉर्ड तोड़ा है। अजीत पवार ने 1 लाख 65 हजार जीत दर्ज की थी लेकिन पंकज ने अब उसे तोड़ दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here