नागपूर दिनांक 8 मार्च (प्रतिनिधी)
पिछले 24 घंटों में ग्रामीण में नए कोरोना मरीजों के आंकड़े में बढ़ोतरी दर्ज की गई और कई दिनों बाद ये 2 अंकों में पहुंच गया आज शहर में भी मरीज बढ़े हालांकी कोरोना टेस्ट की संख्या में कल के मुकाबले कमी रही और इसी के साथ कोरोना संक्रमण से एक भी मौत दर्ज नहीं हुई
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 1946 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 1374+ ग्रामीण 572) जिसमे 20 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 7+ ग्रामीण 12+ जिले के बाहर 1 का समावेश है) वही आज 0 मौत हुई जिसमे शहर में 0 और जिले के बाहर के 0 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 0 मौत हुई। 37 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई,जिले में अब कुल 113 एक्टिव मरीज है जिसमे शहर में 67,ग्रामीण में 45 और जिले के बाहर 1 का समावेश है






