दिनदहाड़े 5 लाख की लूट

0
7

नागपुर दिनांक 7 मार्च ( प्रतिनिधी)

लुटेरे बैंक के सामने सेवानिवृत्त सहायक उप-निरीक्षक से पांच लाख रुपए छीनकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हिंगना रोड पर हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। प्रकरण एमआईडीसी थाने में किया गया है। लुटेरे आंध्र प्रदेश के होने का संदेह है। फुटेज के आधार पर लुटेरों की सरगर्मी से तलाश जारी है।

बैंक के सामने वाहन पर बैठते समय लूटा

गुड़लक सोसायटी, गाड़गे नगर निवासी मीना विश्वकर्मा (62) गृहिणी है। पति शिवप्रसाद विश्वकर्मा अर्धसैनिक बल से बतौर सहायक उप-निरीक्षक सेवानिवृत्त है। विश्वकर्मा दंपति को पांच लाख रुपए की जरूरत होने के कारण वे एसबीआई की शाखा में गए। बैंक ने उन्हें रकम देने से मना करते हुए कहा कि, पहले आवेदन करो और दूसरे दिन रकम लेकर जाओ। आवेदन देने के बाद अगले दिन विश्वकर्मा दंपति पांच लाख रुपए लेने बैंक गए। रकम लेकर बैंक से निकलने के बाद शिवप्रसाद दोपहिया वाहन पर सवार हो गया।

वाहन पर आए और झटका मारकर छीना बैग 

रकम मीना के पास बैग में थी। जैसे ही मीना वाहन पर बैठी, दोपहिया वाहन पर आए दो लुटेरे झटका मारकर मीना के हाथ से रकम से भरा बैग छीनकर भाग गए। दिनदहाड़े बैंक के सामने हुई घटना से हड़कंप मचा रहा। लुटेरों के सीसीटीवी फुटेज बरामद िकए गए हैं। कहा जा रहा है कि, लुटेरे आंध्र प्रदेश के हैं। प्रकरण दर्ज किया गया है। सहायक उप-निरीक्षक राजाराम ढोरे मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here