बेटी की शादी कराने व्यापारी का परिवार गया बाहरगांव,वापस आने पर 12 लाख…..

0
7

नागपूर दिनांक 7 मार्च (शहर प्रतिनिधी)

नागपूर के एक व्यापारी बेटी की शादी करने बाहरगांव गया था,वापस आने पर घर आए तो उन्हें बड़ा झटका लगा

जरीपटका थाना क्षेत्र में चोरों ने एक व्यवसायी के घर पर सेंध लगाई. बताया जाता है कि पूरा परिवार बेटी का विवाह करने छत्तीसगढ़ गया हुआ था. ताला तोड़कर घर से 12 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए.

पुलिस ने सिंधुनगर निवासी नंदलाल तोताराम चेलवानी (56) की शिकायत पर मामला दर्ज किया. चेलवानी कपड़े के व्यवसायी है.

गांधीबाग में रेशम मॉल नामक शोरूम है. पुलिस के अनुसार चेलवानी की बेटी का विवाह समारोह इंदौर में आयोजित किया गया था. 1 मार्च को पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर विवाह समारोह में हिस्सा लेने इंदौर गया था. इसी बीच अज्ञात आरोपी ने ताला और कुंडी तोड़कर घर में प्रवेश किया. 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 50,000 रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया.

शनिवार को चेलवानी परिवार घर लौटा तो चोरी का पता चला. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही जरीपटका पुलिस मौके पर पहुंची. चेलवानी के घर या परिसर में कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिले हैं. पुलिस सीओसी के कैमरों के जरिए जानकारी इकट्ठा करने का प्रयास कर रही है. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here