भारत में नए कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी,मौत का आंकड़ा भी…..

0
17

भारत दिनांक 2 मार्च (प्रतिनिधी)

भारत में बुधवार की सुबह तक पिछले एक दिन में कोरोना के नए मामलों में तेजी दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे में 7,554 नए COVID-19 केस सामने आए हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण से 223 लोगों की मौत हुई है. यह वायरस 59 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी छीन चुका है.

भारत (Coronavirus India Report) में COVID-19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं. कुल संक्रमितों की संख्या चार करोड़ 29 लाख से अधिक हो चुकी है. दुनिया के कई देशों के साथ-साथ भारत में भी कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमण के केस भी बढ़ रहे हैं.

भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,29,31,045 हो गई है.

 

पिछले 24 घंटे में 8,55,862 वैक्सीनेशन हुआ है

पिछले 24 घंटे में 8,55,862 वैक्सीनेशन हुआ है. वहीं, अब तक 1,77,79,92,977 कुल वैक्सीनेशन हो चुका है. कुल संक्रमितों की संख्या चार करोड़ 29 लाख से अधिक हो चुकी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here