नागपुर दिनांक 28 फरवरी (शहर प्रतिनिधी)
नगरसेवक के कुकरेजा के जनसंपर्क कार्यालय में हुई घटना के बारे में जानकारी देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता बाबू खान जिन पर तोड़फोड़ का आरोप कुकरेजा द्वारा लगाए गए हैं उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए नगरसेवक कुकरेजा द्वारा जाती की राजनीती करने का आरोप लगाया है (क्लिक कर देखे वीडियो)
बाबू खान के साथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष और आमदार विकास ठाकरे, कांग्रेस नेता अतुल लोंधे और विशाल मुत्तेमवार भी उपस्थित थे
बाबूखान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की वह और एक अन्य युवक परिसर की महिलाओ के साथ गटर की समस्या के लिए नगरसेवक कुकरेजा से मिलने उनके जनसंपर्क कार्यालय में गए थे और वह शुरू से ही मोबाइल द्वारा घटना का वीडियो शूट कर रहे थे, जब कार्यालय पहुंचे तो कुकरेजा कार्यालय में नहीं थे और उनके आदमियों ने उन्हें फोन कर बुलाया और कुकरेजा द्वारा आते ही उन पर हमला किया गया और साथ ही महिलाओं से भी हातापाई करने का आरोप बाबू खान ने लगाया और उनके द्वारा किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ किए जाने से इनकार किया
कुकरेजा द्वारा जातिवाचक गालियों का प्रयोग कर अपमानित किया गया ऐसी जानकारी महिलाओं ने दी और पुलिस स्टेशन में दिन भर की मशक्कत के बाद देर शाम को कुकरेजा पर एट्रोसिटी का अपराध दर्ज हुआ पर फिर भी पुलिस ने उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया है
कुकरेजा को तुरंत गिरफ्तार किया जाए अन्यथा आंदोलन किए जाने की जानकारी कांग्रेस नेताओं ने दी






