नागपुर दिनांक 28 फरवरी (प्रतिनिधी)
नगरसेवक विकी कुकरेजा के जनसंपर्क कार्यालय में कल हुई तोड़फोड़ की घटना के संदर्भ में नगरसेवक की कुकरेजा ने आज जानकारी दी
विकी कुकरेजा ने कांग्रेस कार्यकर्ता बाबू खान पर राजनीती से प्रेरित होकर अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया,उन्होंने कहा जिस इलाके की महिलाएं काम ना होने की शिकायत लेकर बाबू खान के साथ आई थी वह इलाका महानगरपालिका के अंतर्गत न आते हुए नागपुर सुधार प्रन्यास एनआईटी के अंर्तगत आता है इसीलिए नगरसेवक होने के नाते वह उस इलाके के कार्य नहीं कर पा रहे है
विकी कुकरेजा के साथ जानकारी देते समय भाजपा शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके भी मौजूद थे,उन्होंने पुलिस से बाबू खान पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है अन्यथा कल से तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी है






