भारत दिनांक 28 फरवरी (प्रतिनिधी)
भारत में मेट्रो में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है हमारी कई महीनों के बाद 4 अंकों में आ गया है वही मौत के आंकड़े में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Corona News) के 8,013 नए मामले दर्ज किए गए हैं. जिसके साथ ही देश में एक्टिव केसों (Corona Updates) की संख्या 102, 601 हो गई है.
जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के केसों में लगभग 22 फीसदी कमी देखी गई है.
वहीं इस अवधि के दौरान 119 लोगों की मौत हुई है और डेथ रेट 1.20 % हो गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 16,765 लोग सही हुए हैं और रिकवरी रेट वर्तमान में 98.56% हो गई है.
दैनिक सकारात्मकता दर 1.11% और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.17% रही है. पिछले 23 घंटों में 7,23,828 टेस्ट किए गए. जिसके साथ ही अब तक किए गए कुल परीक्षण की संख्या 76.74 करोड़ हो गई है.






