यूक्रेन पर रूस ने किया जोरदार हमला

0
11

भारत दिनांक (24 फरवरी प्रतिनिधी)

यूक्रेन पर रूस का हमला हो चुका है। रूस के टैंक पूर्वी यूक्रेन के डोनेस्क और लुहांस्क में दाखिल हो चुके हैं और रूसी सैनिक विद्रोहियों के साथ मिलकर यूक्रेन सेना के नियंत्रण वाले इलाके की ओर बढ़ रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच गोलाबारी भी बढ़ गई है। गोलाबारी की चपेट में आकर यूक्रेन के एक सैनिक के मारे जाने और छह के घायल होने की खबर है।

ताजा खबर यह है कि रूसी सेना ने यूक्रेन की सेना को सरेंडर करने के लिए कहा है। रूसी ने इस तरह से जंग का ऐलान कर दिया है। वहीं यूक्रेन की सरकार युद्ध टालने की हर संभव कोशिश कर रही है।

 

Russia-Ukraine crisis LIVE Updates:

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह एक बार फिर राष्ट्र के संबोधित किया और इसी दौरान अपनी सेना को यूक्रेन की सेना पर सैन्य कार्रवाई के आदेश दिए। माना जा रहा है कि इसके साथ ही रूस ने युद्ध का ऐलान कर दिया है।

रूस द्वारा सैन्य कार्रवाई का ऐलान करने के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने राष्ट्र को संबोधित किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा, ‘आज, मैंने रूसी संघ के राष्ट्रपति (व्लादिमीर पुतिन) के साथ बात करने के लिए एक फोन कॉल किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। दूसरी तरफ मौन ही रहा।… यह कदम एक बड़े युद्ध की शुरुआत बन सकता है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here