भारत में 20 हजार से कम नए कोरोना मरीज वही मौत का आंकड़ा बढ़ा

0
8

भारत दिनांक 20 फरवरी (प्रतिनिधी)

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 19 हजार 968 नए केस सामने आए हैं और 673 लोगों की मौत (Covid Deaths) हो गई.

कल 22 हजार 270 मामले दर्ज किए गए थे. यानी कल की तुलना में आज मामले घटे हैं. देश में पिछले दिन 48 हजार 847 लोग ठीक हुए हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2 लाख 24 हजार 187 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 11 हजार 903 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 20 लाख 86 हजार 383 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की करीब 175 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 30 लाख 81 हजार 336 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 175 करोड़ 37 लाख 22 हजार 697 डोज़ दी जा चुकी हैं. मंत्रालय ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 साल और इससे अधिक उम्र के लोगों को अब तक 1.82 करोड़ से अधिक यानी (1,87,00,141) एहतियाती खुराक दी जा चुकी हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here