राहत! नागपुर में आज कोरोना से एक भी मौत नहीं वही नए मरीजों की संख्या बढ़ी

0
35

नागपूर दि 17 फरवरी (प्रतिनिधी) 

नागपुर वासियों के लिए आज कोरोना के मामले में बड़ा राहत भरा दिन , कोरोना संक्रमण से एक भी मौत दर्ज नहीं हुई

पिछले 24 घंटों में नए मरीजों के आंकड़े में आज बढ़ोतरी दर्ज की गई हालांकी कोरोना टेस्ट की संख्या में कल के मुकाबले बड़ी बढ़ोतरी रही

शहर में आज कोरोना संक्रमण में कमी दर्ज की गई है वही एक भी मौत नही हुई वही ग्रामीण में नए कोरोना मामले मे बढ़ोतरी रही

पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 7455 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 5623+ ग्रामीण 1832) जिसमे 183 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 84+ ग्रामीण 83+ जिले के बाहर 8 का समावेश है) वही आज 0 मौत हुई जिसमे शहर में 0 और जिले के बाहर के 0 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 0 मौत हुई। 487 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है

नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई,जिले में अब कुल 2061 एक्टिव मरीज है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here