एक्टिवा को ट्रक ने मारी टक्कर,एक बहन की मौत, दूसरी बहन…..

0
12

नागपुर दिनांक 12 फरवरी  (प्रतिनिधी)

जरीपटका में तेज रफ्तार ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में दोपहिया पर सवार दो बहनों में से एक की मौत हो गई। एक जख्मी हो गई। मृतका सिया राजू तिरपुड़े (18) है। घायल साक्षी तिरपुडे (20) है।

 

हादसे के बाद फरार हो गया ट्रक चालक :

पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे साक्षी अपनी छोटी बहन सिया के साथ एक्टिवा (एम.एच.-31-डी.आर.-4433) पर खोब्रागड़े चौक से देविका अपार्टमेंट के सामने से मानकापुर की ओर जा रही थी। इस दौरान तेज गति से आ रहे अज्ञात ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर दोपहिया को टक्कर मार दी। दोनों बहन नीचे गिरने से जख्मी हो गईं। गंभीर जख्मी सिया की मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। साक्षी के पिता राजू तिरपुड़े, दीपसिंह नगर, कपिल नगर निवासी की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ जरीपटका पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here