भारत में कोरोना से मौत के आंकड़े में कमी,नए मरीजों की संख्या भी…..

0
7

भारत दिनांक 12 फरवरी ( प्रतिनिधी)

देश में कोरोना के 50,407 नए मामले सामने आए हैं. साथ ही देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के चलते 804 मौतें दर्ज की गई हैं. इनमें केरल में हुई 251 मौतों का बैकलॉग भी शामिल हैं.

देश में कोरोना के घटते मामलों और ठीक होने वाले लोगों की ज्‍यादा संख्‍या के चलते सक्रिय मामलों में भी गिरावट दर्ज की गई है. देश में सक्रिय मामले घटकर 6,10,443 रह गए हैं.

वहीं सक्रिय मामले अब कुल मामलों का सिर्फ 1.43 फीसदी हैं. एक दिन पहले तक सक्रिय मामलों की संख्‍या 6,97,802 थी. कोविड-19 से संक्रमित 1,36,962 मरीज पिछले 24 घंटे के दौरान ठीक होने में कामयाब रहे हैं, जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्‍या बढ़कर 4,14,68,120 हो गई है.

साथ ही देश में रिकवरी रेट बढ़कर के 97.37 फीसदी हो गई है. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण दर लगातार घट रही है. फिलहाल डेली पॉजिटिविटी रेट 3.48 फीसदी और वीकली पॉजिटिविटी रेट 5.07 फीसदी दर्ज की गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here